प्रधान मंत्री के 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर की पूजा-हवन
केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मां थावे भवानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सुभाष सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य और राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हवन-पूजन में भाग लिया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।

थावे। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां थावे भवानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सदर विधायक सुभाष सिंह ने मां थावे भवानी के पावन दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब एक घंटे तक हवन-पूजन में भाग लिया तथा देशवासियों के सुख, शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।
हवन-पूजन के उपरांत उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विशेष आराधना की तथा मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि उर्फ मंटू गिरि, जिला महामंत्री दीपक कुमार, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला मंत्री मनीष गुप्ता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी, दीपक सिंह, अमन शर्मा, आश नारायण सिंह, वीरेश सिंह, राजीव रंजन सिंह आदि थे। (रिपोर्ट-गौतम सिंह)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन