लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री की विशेष पूजा अर्चना
लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री की विशेष पूजा अर्चनालंबे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री की विशेष पूजा अर्चनालंबे समय तक देश

पेटरवार,प्रतिनिधि। प्रखंड के मेला टांड़ स्थित महावीर मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने का गौरव हासिल करने वाले प्रधानमंत्री की विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना सभा का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर लोगों ने भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरण कर खुशी व्यक्त की गई। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है।
उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीब, किसान, युवा, महिला एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, रवि शंकर जायसवाल, असित कुमार बनर्जी, सूर्य नारायण प्रसाद, दिनेश गुप्ता, शशि स्वर्णकार, राजेश प्रसाद, विकास जायसवाल, मनोज प्रसाद, दिलबंधु प्रसाद, गुड्डू प्रसाद, संजय प्रसाद, शुभम कुमार, दीपक प्रसाद, जयंत प्रसाद, रामभरोस प्रसाद, छोटु प्रसाद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन