21 जून तक चलेगा समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान
Mau News - - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित होंगे विविध आयोजन 21 जून तक चलेगा समेकित कल्याण एवं जन जागरूकता21 जून तक चलेगा समेकित कल्याण ए

मऊ, संवाददाता। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 5 जून से 21 जून तक व्यापक स्तर पर समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विविध आयोजन किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के साथ हो चुका है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
बताया कि 11 जून से 14 जून तक मीडिया संबोधन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों एवं जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त 16 एवं 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 17 जून से 20 जून तक युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियां उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं तथा विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विषयों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 18 एवं 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। अभियान का समापन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन के साथ होगा। सीडीओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त करें तथा विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन