12 Years of Modi Government Home Outreach Campaign Launched by BJP घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण, Moradabad Hindi News - Hindustan
More

घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण

Moradabad News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा ने घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों को बताया और पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की दिशा में मजबूत नींव रखने की बात कही।

Mon, 8 June 2026 10:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में घर-घर जनसंपर्क अभियान सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन भाजपा दस सराय नगर मंडल पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने घर-घर जन संपर्क कर केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान नगर विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 12 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत नींव डालने वाले साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकासशील देशों की आवाज़ को मंच दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर-घर जनसंपर्क अभियान के साथ पौधरोपण

भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हेमराज सैनी व नवदीप टंडन, निमित जायसवाल, अर्चित गुप्ता, भरत टंडन, भगवान दास कश्यप, चंद्रभान सैनी, मुकेश सैनी, मनोरमा सैनी, कमलेश, गजेंद्र लोधी आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमएलसी ने बताई केंद्र की उपलब्धियां
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केन्द्र सरकार का12 वर्ष पूरा होना भारत के लिए महत्वपूर्ण अध्याय: विधायक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।