palamu murder case cousin love affair ravi singh arrested झारखंड में बहन से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, करना चाहता था शादी; मौसा गिरफ्तार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बहन से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, करना चाहता था शादी; मौसा गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का उदभेदन करते हुए आरोपी दुलसुलमा निवासी मौसा 50 वर्षीय रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पवन सिंह का प्रेम प्रसंग में था। वो अपनी मौसेरी बहन से  शादी करना चाहता था।

Sun, 17 May 2026 04:10 PMRatan Gupta वार्ता, पलामू
share
झारखंड में बहन से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, करना चाहता था शादी; मौसा गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव में मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग के कारण पवन सिंह नामक युवक की हत्या की गई थी। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का उदभेदन करते हुए आरोपी दुलसुलमा निवासी मौसा 50 वर्षीय रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजेश यादव ने रविवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पत्रकारों के समक्ष मामले का खुलासा किया।

मौसेरी बहन से शादी करना चाहता था पवन

उन्होंने बताया कि पवन सिंह का उसकी मौसेरी बहन सोनी देवी नामक महिला से प्रेम प्रसंग था। पवन उससे शादी करना चाहता था। सोनी देवी शादीशुदा थी। वह इनकार कर रही थी। 15 मई की रात पवन सिंह सोनी देवी से मिलने और शादी के लिए मनाने के लिए उसके मायके गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब AAP के पूर्व नेता प्रशांत भूषण पर चला अवमानना केस, लगा था 1 रुपये जुर्माना

हत्या करके पेड़ से लटकाई लाश

बेटी को प्रेमी से मिलते देखकर पिता रवि सिंह ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर पवन सिंह के सिर पर पीछे से डंडे से वार किया। मौत होने पर उसकी डेड बॉडी को कंधे पर टांग कर पास के हड़ही पहाड़ पर ले जाकर मृतक के ही गमछा से एक पेड़ पर फंदे पर लटका दिया था, ताकि हत्या आत्महत्या साबित हो जाए।

आरोपी पिता रवि सिंह गिरफ्तार

इस मामले में पवन सिंह के पिता विजय सिंह ने सोनी देवी, उसके पति फंटूश सिंह और देवर पंकज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान के क्रम में मामले को स्पष्ट किया गया और रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया। हत्या में इस्तेमाल लाठी बरामद की गई। रवि सिंह ने घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की अवमानना कार्रवाई के बाद अब क्या करेंगे केजरीवाल?
ये भी पढ़ें:नोएडा मजदूर हिंसा केस में DU ग्रेजुएट और पूर्व पत्रकार पर लगा NSA

एक बच्चे की मां से चल रहा था अफेयर

डीएसपी राजेश ने बताया कि पवन सिंह और सोनी के बीच डेढ़ -दो महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनी देवी एक बच्चे की मां है। कार्रवाई टीम में डीएसपी राजेश यादव के अलावा सतबरवा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार उपाध्यक्ष, राजीव कुमार और जवान शामिल थे।