Gau Samman Aahwan March for Cow Mother s National Recognition in Latehar गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर किया पैदल मार्च, Latehar Hindi News - Hindustan
More

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर किया पैदल मार्च

लातेहार में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ सुभाष चौक से प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ चंदन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। अभियान के तहत देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई जा रही है।

Mon, 27 April 2026 10:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर किया पैदल मार्च

लातेहार, चंदवा प्रतिनिधि। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पैदल मार्च निकाला गया। स्थानीय सुभाष चौक से शुरू हुआ यह पैदल मार्च गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर तक पहुंचा। मार्च में शामिल लोग गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो जैसे नारों के साथ आगे बढ़ते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ चंदन प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सह प्रार्थना पत्र सौंपा गया। अभियान से जुड़े नंदलाल अग्रवाल एवं प्रमोद दुबे ने बताया कि गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत देशभर में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली

इसके लिए पहले हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था । मौके पर बिभा साहू, सपना कुमारी, सविता देवी, सोनी देवी, कविता देवी, नीलम देवी, विजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मोहिनी कुमार उर्फ विक्की, मनीष भारती, सुरेंद्र साहू, वीरेंद्र पाठक, दीपक निषाद, मोहनीश कुमार, नीतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उधर लातेहार में भी गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर सीओ नंदकुमार राम को एकल अभियान के रमेश प्रसाद गुप्ता, संजय तिवारी, गया प्रसाद गुप्ता और मनमोहन राम ने ज्ञापन सौंपा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ सम्मान दिवस पर सुभाष चौक से निकली पदयात्रा, हजारों हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र भेजा गया, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जा, सौंपा ज्ञापन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।