Extreme Heatwave in Pakurdiya Health Risks Rise for Vulnerable Populations भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, दिहाड़ी मजदूरों पर ज्यादा असर, Pakur Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, दिहाड़ी मजदूरों पर ज्यादा असर

पाकुड़िया में भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, और थकान जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। मजदूरों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से कठिन है। चिकित्सकों ने सावधानियों का सुझाव दिया है, जबकि सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

Tue, 21 April 2026 04:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share
भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, दिहाड़ी मजदूरों पर ज्यादा असर

पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में इन कई दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। बढ़ते तापमान का असर आम जनजीवन के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग पर साफ देखने को मिल रहा है। गर्मी के कारण लोगों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। वहीं लगातार धूप में रहने से लू लगने (हीट स्ट्रोक) का खतरा भी बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत

त्वचा में जलन और सनबर्न की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। प्रखंड के दूर-दराज इलाकों में जो लोग अपने दैनिक जीवन यापन के लिए खुले में काम करते हैं, जैसे खेतों में मजदूरी करने वाले, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक और दिहाड़ी मजदूर, उनके लिए यह गर्मी और भी ज्यादा कठिन साबित हो रही है। तेज धूप में लंबे समय तक काम करने के कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और लू लगने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने बताया कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय सिर ढकने, हल्के एवं सूती कपड़े पहनने तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही ओआरएस, नींबू पानी और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने को भी कहा है।उन्होंने यह भी कहा कि खाली पेट धूप में बाहर निकलने से बचें, ज्यादा देर तक सीधी धूप में न रहें और अधिक तला-भुना भोजन करने से परहेज करें। छोटे बच्चों को धूप में खेलने से रोकना भी जरूरी है। इधर, तेज गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। इस निर्णय से बच्चों को काफी राहत मिली है और वे तेज धूप से बचाव कर पा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा 41 डिग्री चढ़ा, सुनसान हुई सड़कें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी और लू की चपेट में गोड्डा, 41 डिग्री तापमान से जनजीवन प्रभावित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।