Congress Protest Against Rising Inflation and NEET Paper Leak in Jharkhand कांग्रेसियों ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका, Pakur Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेसियों ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका

झारखंड में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महंगाई, पेट्रोल-डीजल की किल्लत और नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के मुद्दों पर आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया।

Sun, 17 May 2026 02:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share
कांग्रेसियों ने महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका

​पाकुड़। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जमिल अख्तर के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की किल्लत तथा नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर गहरा आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार होश में आओ और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बढ़ती महंगाई और नीट परीक्षा घोटाले को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध-प्रदर्शन

वहीं, नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा धब्बा है और युवाओं के भविष्य के साथ सरासर अन्याय है। नेताओं ने संकल्प दोहराया कि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।​इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, सेमिनुल इस्लाम, पप्पू गंगवानी, प्रमोद ढोकनिया, मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, आमिर हमजा, सेलिम हुसैन, कृष्णा यादव, रामविलास महतो, मिथुन मरांडी, सिराजुद्दीन शेख, मोतिउर रहमान, डॉ. जोहरुल इस्लाम सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।