No rain expected in Jharkhand, temperatures expected to drop by 2-3 degrees over the next two days झारखंड में बारिश के आसार नहीं, अगले दो दिन 2-3 डिग्री गिरेगा पारा; 9 फरवरी से फिर छाएंगे बादल, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में बारिश के आसार नहीं, अगले दो दिन 2-3 डिग्री गिरेगा पारा; 9 फरवरी से फिर छाएंगे बादल

हालांकि पिछले एक महीने से लगातार पश्चिमी विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग से होते हुए झारखंड की ओर आ रहे हैं। लेकिन पहाड़ों पर बर्फवारी और आसपास के इलाकों में कहीं कहीं बारिश के बाद यह झारखंड आने से पहले ही कमजोर पड़ जाते हैं।

Sat, 7 Feb 2026 07:41 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में बारिश के आसार नहीं, अगले दो दिन 2-3 डिग्री गिरेगा पारा; 9 फरवरी से फिर छाएंगे बादल

झारखंड में लगातार मौसम बदलाव होने के बावजूद आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि पिछले एक महीने से लगातार पश्चिमी विक्षोभ देश के पश्चिमोत्तर भाग से होते हुए झारखंड की ओर आ रहे हैं। लेकिन पहाड़ों पर बर्फवारी और आसपास के इलाकों में कहीं कहीं बारिश के बाद यह झारखंड आने से पहले ही कमजोर पड़ जाते हैं।

अगले दो दिन में गिर सकता 2-3 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले एक सप्ताह के दौरान भी मौसम बदलाव होगा और नए विक्षोभ के कारण आंशिक बादल भी छाएंगे। लेकिन इसका प्रभाव भी सीमित होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी। यह दो से तीन डिग्री तक नीचे गिर सकता है। इससे रात के दौरान अभी कायम रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 634 कब्रिस्तान बनाए जाएंगे सुंदर, 146 करोड़ होंगे खर्च; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:जमशेदपुर पर आतंकी साया? 18 स्लीपर सेल एक्टिव, पाकिस्तान से ट्रेनिंग का इनपुट

बीते 24 घंटे में गिरा 3-4 डिग्री पारा

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में कमी आयी। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अगले दो दिनों के दौरान इसमें दो से तीन डिग्री और कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान तीन से चार डिग्री तक नीचे गिर गया। इससे राजधानी सहित झारखंड में ठंड बढ़ गई है। सर्द हवाओं के आने से तापमान में तेजी से गिरावट हो रहा है।

राजधानी रांची समेत अन्य इलाकों में पारा कितना

राजधानी समेत विभिन्न जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब तीन डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वही गुमला, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चलाया है। गुमला का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान कांके का 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोकारो में हाथियों का कहर, 3 बुजुर्गों के बाद दादा-पोते को कुचलकर मार डाला
ये भी पढ़ें:श्राद्ध में शामिल होने गए थे, फिर लौटे ही नहीं; कहां गायब हो गए 10 आदिवासी बच्चे

9 फरवरी से फिर छाएंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान ठंड बढ़ने का अनुमान है। इन दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और कमी आएगी। वही दिन के दौरान धूप रहने के बावजूद सर्द हवा के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन नौ फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बादल छाएंगे। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। इससे आनेवाले दिनों में अधिकतम का पारा तेजी से बढ़ सकता है।

मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अगले दो दिनों तक न्यूनतम का पारा और नीचे जाने का पूर्वानुमान है। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा। बादल छाने से पारा में उतार-चढ़ाव होगा। जिलों का न्यूनतम तापमान गुमला 7.2, मेदिनीनगर 8.1, खूंटी 8.6, बोकारो 9.4, हजारीबाग 9.6, रांची 10.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।