18 sleeper cells active in Jamshedpur, training input from Pakistan जमशेदपुर पर मंडरा रहा आतंकी साया? 18 स्लीपर सेल एक्टिव, पाकिस्तान से ट्रेनिंग का इनपुट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

जमशेदपुर पर मंडरा रहा आतंकी साया? 18 स्लीपर सेल एक्टिव, पाकिस्तान से ट्रेनिंग का इनपुट

इस सूचना के बाद जांच एजेंसियों की सिफारिश पर इंटरपोल ने शहर के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज हो गई है। उसका भाई मोहम्मद जीशान भी इस नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता है।

Sat, 7 Feb 2026 06:25 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
जमशेदपुर पर मंडरा रहा आतंकी साया? 18 स्लीपर सेल एक्टिव, पाकिस्तान से ट्रेनिंग का इनपुट

जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय आतंकियों के होने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां रह रहे स्लीपर सेल से जुड़े कुछ तत्वों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग मिली है। इस सूचना के बाद जांच एजेंसियों की सिफारिश पर इंटरपोल ने शहर के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज हो गई है। उसका भाई मोहम्मद जीशान भी इस नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता है। वह वर्तमान में दिल्ली की एक जेल में बंद है।

जमशेदपुर में 18 स्लीपर सेल एक्टिव

सूत्रों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि कई प्रमुख इलाकों में स्लीपर सेल सक्रिय हैं। इनमें से कम से कम 18 स्लीपर सेल जमशेदपुर में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इनका संपर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलर से होने की बात सामने आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्राद्ध में शामिल होने गए थे, फिर लौटे ही नहीं; कहां गायब हो गए 10 आदिवासी बच्चे
ये भी पढ़ें:मां से कहो चपाती बना लें, 15 मिनट में आ जाऊंगा; मरने से पहले कमल ने क्या कहा था?

दिल्ली धमाके में सामने आया नाम

जांच एजेंसियों को शक है कि कुछ संदिग्ध एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए विदेशी आकाओं के संपर्क में हैं और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में हैं। मालूम हो कि दिल्ली में पााकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तीन लोगों की गिरफ्तारी के दौरान ही जमशेदपुर के आर्शियान का नाम सामने आया था। एसएसपी पीयूष कुमार पांडेय ने बताया कि एजेंसियों की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। इस तरह की बात होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध की खोज में शहर आई थी जांच एजेंसी

सुरक्षा एजेंसियों ने आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान को जमशेदपुर में सक्रिय स्लीपर सेल नेटवर्क का सरगना बताया है। अर्शियान पिछले सात-आठ वर्ष से फरार है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी सूची में शामिल है। उसकी तलाश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एंटी टेररिज्म स्क्वॉयड की टीमें कई बार जमशेदपुर आ चुकी हैं, लेकिन अबतक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

दिसंबर में तीन अफगानी नागरिक पकड़े गए थे

दिसंबर में जमशेदपुर से इंटेलिजेंस ब्यूरो, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की टीम ने अफगानी नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन को गोलमुरी, जबकि एक को कपाली के इस्लामनगर से पकड़ा गया था। तीनों अफगानिस्तान के काबुल के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया था कि सभी के तार मोनाजिर नामक व्यक्ति से जुड़े हैं, जिसे मुंबई पुलिस ने 25 अक्तूबर को मानगो चौक स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया था।