Nishikant dubey said kurta payjama was gifted by asaduddin owaisi on eid मैं जो कुर्ता पायजामा पहनकर आया हूं, मुझे ओवैसी ने ईद पर दिया था, संसद में बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

मैं जो कुर्ता पायजामा पहनकर आया हूं, मुझे ओवैसी ने ईद पर दिया था, संसद में बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

संसद का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। लोकसभा में निशिकांत दुबे ने ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि ये जो पायजामा-कुर्ता पहनकर मैं आया हूं न सर, ये ओवैसी साहब ने मुझे ईद पर दिया था। ओवैसी साहब मुझे टोपी पहनाने की कोशिश नहीं करते और मैं उनको टीका लगाने की कोशिश नहीं करता हूं।

Thu, 12 March 2026 08:45 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, गोड्डा
share
मैं जो कुर्ता पायजामा पहनकर आया हूं, मुझे ओवैसी ने ईद पर दिया था, संसद में बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

संसद का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। लोकसभा में निशिकांत दुबे ने ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि ये जो पायजामा-कुर्ता पहनकर मैं आया हूं न सर, ये ओवैसी साहब ने मुझे ईद पर दिया था। ओवैसी साहब मुझे टोपी पहनाने की कोशिश नहीं करते और मैं उनको टीका लगाने की कोशिश नहीं करता। इस दौरान बीजेपी सांसद ने दुबे ने कहा कि टोपी पहनने से मैं मुसलमान नहीं हो जाऊंगा और टीका लगाने से ओवैसी हिंदू नहीं हो जाएंगे। इस दौरान दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ओवैसी के साथ की एक कहानी भी सुनाई।

संसद में अपनी बात रखते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के कट्टर सदस्य हैं और उनका किसी मुसलमान के साथ कोई संबंध नहीं हो सकता है। दुबे ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और वो एक नदी के दो किनारे हैं, लेकिन जब देश की बात आती है तो दोनों एक साथ खड़े होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

सुनाया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान का किस्सा
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सऊदी अरब की यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि जब वो और ओवैसी सऊदी अरब पहुंचे तो वहां के विदेश मंत्री ने उनसे कहा कि आपको पाकिस्तान के साथ बात करनी चाहिए। दुबे ने कहा कि इस मामले पर ओवैसी ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री को समझाने की कोशिश की लेकिन जब इस कोशिश में नाकाम रहे तो कहा कि निशिकांत जी आप इनको समझाइए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मार्च से बदल जाएग झारखंड का मौसम, तूफानी हवा के साथ होगी बारिश



सऊदी अरब के विदेश मंत्री के सामने क्या बोले निशिकांत दुबे

सऊदी विदेश मंत्री के पाकिस्तान के साथ बातचीत करने वाली बात का दुबे ने मुंहतोड़ जवाब देने का दावा किया। निशिकांत दुबे ने कहा कि हम आपको अपनी बात सुनाने आए हैं, सुनने नहीं आए हैं। इस दौरान निशिकांत दुबे ने कहा कि ये पुरानी सरकार नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब CBI बताएगी सच्चाई! ED ऑफिस में मारपीट केस में झारखंड हाई कोर्ट का आदेश