jharkhand weather forecast rainfall thunderstorm alert next week 15 मार्च से बदल जाएग झारखंड का मौसम, तूफानी हवा के साथ होगी बारिश; IMD का वज्रपात अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

15 मार्च से बदल जाएग झारखंड का मौसम, तूफानी हवा के साथ होगी बारिश; IMD का वज्रपात अलर्ट

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने है। रांची समेत राज्य में गुरुवार को मौसम कुछ हद तक साफ रहेगा। कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। अगले तीन दिन तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

Thu, 12 March 2026 06:56 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
15 मार्च से बदल जाएग झारखंड का मौसम, तूफानी हवा के साथ होगी बारिश; IMD का वज्रपात अलर्ट

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने है। रांची समेत राज्य में गुरुवार को मौसम कुछ हद तक साफ रहेगा। कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिन तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, 15 मार्च से रांची समेत झारखंड में फिर बादल छाएंगे और तेज हवा और गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को भी हल्के बादल छाए रहे। वहीं, सुबह में हल्का कुहासा रहा। दिन में धूप भी खिली। पिछले 24 घंटे की तुलना में रांची के अधिकतम तापमान करीब डेढ़ डिग्री बढ़ा। इस दौरान बारिश होने पर इसमें गिराटव की संभावना बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल-ईरान में तनाव का झारखंड में भी असर, इन गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद

कहां कितना तापमान

मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के तापमान को लेकर भी अपडेट दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, डालटनगंज का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक रहा। यहां का अधिकतम 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इस दौरान मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है। बारिश होने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। अब बारिश के बाद इसमें मामूली बदलाव ही देखने को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में रामनवमी जुलूस में डीजे पर लगी रोक, पक्ष-विपक्ष में तीखी तकरार

कहां हुई बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग तक एक ट्रफ कायम है। दूसरा ट्रफ असम से लेकर पश्चिम बंगाल तक सीमित है। यही कारण है कि राज्य में नम हवा आने से मौसम में बदलाव हुआ और बारिश हुई। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची के मांडर, बुड़मू और रामगढ़ में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को रात के मौसम में ठंडापन महसूस हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के 9 नगर निगमों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, सबसे आगे चल रहे ये नाम