nia big revealation ex mla was attacked by chhattisgarh naxalite 2 body guards were killed NIA का बड़ा खुलासा! पूर्व विधायक पर छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने किया था हमला; 2 बॉडीगार्ड की हुई थी हत्या, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

NIA का बड़ा खुलासा! पूर्व विधायक पर छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने किया था हमला; 2 बॉडीगार्ड की हुई थी हत्या

मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुशरण नायक पर जानलेवा हमला, उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या और हथियार लूटने की घटना को छत्तीसगढ़ के माओवादियों के दस्ते ने अंजाम दिया था। इस दस्ते का नेतृत्व तब के प्लाटून कमांडर अश्विन ने किया था।

Fri, 15 May 2026 08:18 AMMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share
NIA का बड़ा खुलासा! पूर्व विधायक पर छत्तीसगढ़ के नक्सलियों ने किया था हमला; 2 बॉडीगार्ड की हुई थी हत्या

मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुशरण नायक पर जानलेवा हमला, उनके दो बॉडीगार्ड की हत्या और हथियार लूटने की घटना को छत्तीसगढ़ के माओवादियों के दस्ते ने अंजाम दिया था। इस दस्ते का नेतृत्व तब के प्लाटून कमांडर अश्विन ने किया था। वहीं, गुरुशरण नायक पर हमले में बीजापुर का माओवादी संदीप उर्फ हिड़मा पोडियम भी शामिल था। पूरी वारदात को माओवादियों के स्पेशल एक्शन टीम ने अंजाम दिया था। चाईबासा जेल में बंद संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर रांची लाया गया था।

एनआईए ने इस केस में संदीप को सात से 14 अप्रैल तक रिमांड पर लिया था। इस दौरान केस में कई नए तथ्य उभर कर सामने आए हैं। घटना को अंजाम देने वाले प्लाटून कमांडर अश्विन भी अब पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुका है, जिसकी औपचारिक घोषणा भर बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोर्टल पर आवेदन दें और मकान कराएं नियमित, झारखंड के नगर विकास मंत्री ने बताई वजह

पूर्व माओवादी बन चुका है गवाह, उसने भी बताया पूरा घटनाक्रम

पूर्व विधायक गुरुशरण नायक पर हमला करने वाले दस्ते में माओवादी कुलदीप गंझू भी शामिल था। रांची के बुढ़मू निवासी कुलदीप गंझू ने 2020 में चाईबासा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से वह हजारीबाग के ओपन जेल में बंद है। कुलदीप गंझू ने भी हत्याकांड में माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के द्वारा हमले की साजिश रचने की बात बतायी। उसने अश्विनी के दस्ते द्वारा घटना को अंजाम देने की बात भी एनआईए को बतायी है। साथ ही इस संबंध में एनआईए कोर्ट के समक्ष गवाही भी दी है। खुद को घटना में शामिल बताने वाले कुलदीप गंझू ने केस में चार्जशीटेड मिसिर बेसरा, रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सांगेन अंगारिया, कांडे होनहागा, सोनाराम होनहागा की भूमिका बतायी। वहीं, केस में गैर नामजद अभियुक्तों प्रधान कोंडार, सुनिया सुरीन, रांगिया लुगून, शैलेंद्र वाहांडा, पूसा लुगून, श्रीराम तुबिद, मंगल सिंह लुगून, मंगल सिंह दिग्गी, कुजरी केरादू की भूमिका भी बतायी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 20 जून से शुरू होगा SIR, क्या होगी प्रक्रिया; जानें सबकुछ

मारे गए थे दो बॉडीगार्ड, हथियार की हुई थी लूट

चार जनवरी 2022 को पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा इलाके के झिलरूआ में ग्राम विकास समिति के द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में पूर्व विधायक गुरुशरण नायक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान शाम 5.45 बजे भाकपा माओवादियों ने कार्यक्रम स्थल पर हमला बोल दिया। माओवादियों ने इस दौरान पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ठाकुर हेंब्रम और शंकर नायक की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य बॉडीगार्ड रामकुमार टुडू को घायल कर दिया। पुलिसकर्मियों के दो इंसास व एक एके 47 भी लूट ली। घटना के बाद पांच जनवरी 2022 को मिसिर बेसरा समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में 30 जून 2022 को एनआईए रांची ने केस को टेकओवर कर अनुसंधान शुरू किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में अब अवैध निर्माणों को भी करवा सकेंगे वैध, सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल