BJP MP Nishikant Dubey made a big announcement on Lalgarh, what did he say? हिंदुस्तान में मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा; निशिकांत दुबे का लालगढ़ पर बड़ा ऐलान, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

हिंदुस्तान में मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा; निशिकांत दुबे का लालगढ़ पर बड़ा ऐलान

राज्य के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ललकारते हुए लालगढ़ मामले में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हमलावर होते हुए कहा है कि हिंदुस्तान में मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। जानिए क्या है पूरा विवाद और भाजपा सांसद का प्लान?

Sun, 18 Jan 2026 04:08 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, देवघर
share
हिंदुस्तान में मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा; निशिकांत दुबे का लालगढ़ पर बड़ा ऐलान

झारखंड के देवघर में जिले में मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर बवाल मचा हुआ है। राज्य के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने ललकारते हुए लालगढ़ मामले में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हमलावर होते हुए कहा है कि हिंदुस्तान में मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। जानिए क्या है पूरा विवाद और भाजपा सांसद का प्लान?

मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर शुरू हुआ विवाद

दरअसल देवघर जिले में लालगढ़ मोहल्ला है। यहां मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर बुधवार रात तनाव हुआ था। इसके बाद 2 पक्षों में हुई झड़प में पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया था। उस समय निशिकांत दुबे ने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर हमलावर होते हुए कहा था- हिंदू झारखंड में अपनी जमीन पर मंदिर भी नहीं बना सकते हैं। इस मामले में एक बार फिर निशिकांत दुबे का बयान सामने आया है।

भाजपा सांसद का लालगढ़ पर ऐलान

भाजपा सांसद ने एक्स पर किए ट्वीट में मंदिर जाकर रुका हुआ काम शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा- 31 जनवरी 2026 सुबह 8 बजे माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि मैं खुद लालगढ में आकर मंदिर के रुके हुए कार्य को शुरू करूँगा। मंदिर भव्य, सुंदर तथा मधुपुर का सबसे ऊँचा बनेगा। दुबे ने ललकारते हुए लिखा- अनुसूचित जाति के अपने ज़मीन पर यदि हिन्दुस्तान में मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। इसके बाद लिखा- हो जाओ तैयार हम हैं भगवा के झंडाबरदार।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंदू झारखंड में अपनी जमीन पर मंदिर भी नहीं बना सकते…, निशिकांत दुबे
ये भी पढ़ें:भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को लोकपाल से मिली क्लीन चिट, क्या है मामला?
BJP MP Nishikant Dubey made a big announcement on Lalgarh, what did he say?

निशिकांत दुबे बोले- मंदिर वहीं बनाएंगे

एक अन्य ट्वीट में निशिकांत दुबे ने घायलों की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- “मंदिर वहीं बनाएंगे”। वहीं शेयर की गई इस तस्वीर में लिखा है- मधुपुर, लालगढ़ में बर्बरता का काला चेहरा! मंदिर विवाद में अन्य समुदाय के लोगों द्वारा 6 हिन्दू भाइयों-बहनों पर भीषण हमला। हिंसा किसी भी हाल में निंदनीय है। घायलों को न्याय मिले। निष्पक्ष जांच हो। शांति बनाए रखें। सदभाव को मजबूत करें। कानून व्यवस्था कायम रहे।