BJP MP Nishikant Dubey listed 7 occasions and said, did Congress not kill Gandhi then? 'जी राम जी' बिल पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, पूछा- क्या तब कांग्रेस ने गांधी को नहीं मारा?, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

'जी राम जी' बिल पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, पूछा- क्या तब कांग्रेस ने गांधी को नहीं मारा?

निशिकांत दुबे, संसद में पेश हुए बिल 'विकसित भारत- जी राम जी' पर मोदी सरकार का पक्ष रख रहे थे। तभी उन्होंने 7 मौके गिनाते हुए कांग्रेस से पूछा- क्या तब आपने गांधी को नहीं मारा था? जानिए निशिकांत दुबे ने कौन से मौके गिनाते हुए कांग्रेस पर गांधी को मारने का गंभीर आरोप लगाया।

Thu, 18 Dec 2025 03:35 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गोड्डा
share
'जी राम जी' बिल पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, पूछा- क्या तब कांग्रेस ने गांधी को नहीं मारा?

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। निशिकांत दुबे, संसद में मनरेगा के नाम और कई प्रावधानों में बदलाव को लेकर पेश हुए बिल 'विकसित भारत- जी राम जी' पर मोदी सरकार का पक्ष रख रहे थे। तभी उन्होंने 7 मौके गिनाते हुए कांग्रेस से पूछा- क्या तब आपने गांधी को नहीं मारा था? जानिए निशिकांत दुबे ने कौन से मौके गिनाते हुए कांग्रेस पर गांधी को मारने का गंभीर आरोप लगाया।

दरअसल मनरेगा का नाम बदलने के मामले में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि मोदी सरकार गांधी का अपमान करने और उन्हें भुलाने की कोशिश कर रही है। इस पर निशिकांत दुबे ने कहा- “आप गांधी को मारने की बात कर रहे हैं। गांधी को आपने कितनी बार मारा है, कभी अंदाजा है आपको?” इसके बाद निशिकांत दुबे ने कुल 7 मौकों को गिनाया और पूछा- क्या तब गांधी नहीं मरे?

1- भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हो गया, क्या गांधी उस दिन नहीं मरे?

2- आपने तिब्बत चीन को दे दिया, क्या गांधी उस दिन नहीं मरे?

3- आपने कश्मीर के दो टुकड़े कर दिए, क्या उस दिन गांधी को नहीं मारा?

4- हिंदू मैरिज एक्ट बना दिया

5- 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर गरीबों को और गरीब बना दिया

6- शाहबानों के केस में आपने मुस्लिम महिलाओं के हक खत्म कर दिए

7- गौ हत्या के विरोध के कारण आपने साधुओं पर गोली चला दी, क्या इन मौकों पर आपने गांधी को नहीं मारा?

निशिकांत दुबे ने हमलावर होते हुए कहा- “आप रोज गांधी को मारते हो।” इसके बाद 'विकसित भारत- जी राम जी' बिल का समर्थन करते हुए कहा- “आज जब हम भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रहे हैं, तो आप ऐसी बात कर रहे हैं। यदि मोदी जी के नेतृत्व में, शिवराज सिंह चौहान जी ये बिल लेकर आए हैं, तो ये भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस, इसमें भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं?” उन्होंने अंत में कहा- "मोदी जी इस देश को 'ना खाएंगे, ना खाने देंगे' के रास्ते पर ले जा रहे हैं।"