कांग्रेस की अब हिम्मत नहीं है कि पीएम साहब के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करे, BJP सांसद निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा कांग्रेस और गांधी परिवार पर आए दिन कोई न कोई आरोप लगाए जाते हैं। इस बीच उनका बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा- कांग्रेस की अब हिम्मत नहीं है कि पीएम साहब के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करे।

झारखंड की गोड्डा लोकसभा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- "माननीय प्रधानमंत्री जी का लेवल इतना बड़ा हो गया है कांग्रेस में कि अब कांग्रेस का हिम्मत साहस नहीं है कि पीएम साहब के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करे।" बातचीत के दौरान सांसद ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा, जैसा कि वो अपने ट्वीट के दौरान अक्सर करते रहते हैं।
न्यूज 18 इंडिया को दिए गए इंटरव्यू के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा- जब कांग्रेस ने मेरी वाइफ के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, तो मुझे समझ में आया कि मैंने एक काम जरूर किया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी का लेवल इतना बड़ा हो गया है कांग्रेस में कि कांग्रेस की अब हिम्मत-साहस नहीं है कि पीएम साहब के बारे में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस करे। माननीय गृह मंत्री जी के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करे। नड्डा जी के बारे में करे।
निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए आगे कहा- अब कांग्रेस पार्टी का लेवल निशिकांत दुबे तक आ गया है, जो न मंत्री है, न महामंत्री है, कुछ नहीं है। केवल एक मामूली सांसद है। तो कांग्रेस के लेवल को मैं नीचे ले आया हूं। आपको बताते चलें कि निशिकांत दुबे भाजपा के उन नेताओं में हैं, जो अपनी रिसर्च के दम पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर अक्सर सवाल खड़े करते रहते हैं।
रिसर्च टीम से जुड़े सवाल पर भी निशिकांत दुबे ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- मेरी रिसर्च टीम मैं खुद का हूं। प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा- प्रशांत किशोर को भ्रम है कि 2014 का चुनाव मोदी जी को उसी ने जिता दिया। यदि उस तरह का मेरा कोई रिसर्च टीम होता, तो उसको भी ये भ्रम होता कि मेरे कारण ही निशिकांत दुबे की रिसर्च है, तो वो अब तक भाग गया होता। बीते दिनों निशिकांत दुबे ने अपनी एक्स पोस्ट में इंदिरा गांधी के ऊपर लगे जीप केस के आरोप का मामला उठाया था।




साइन इन