Protests Against NEET Exam Irregularities Led by Jharkhand Student Front in Bokaro झा. छात्र मोर्चा ने फुंका केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला, Bokaro Hindi News - Hindustan
More

झा. छात्र मोर्चा ने फुंका केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला

झा. छात्र मोर्चा ने फुंका केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला झा. छात्र मोर्चा ने फुंका केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतलाझा. छात्र मोर्चा ने फुं

Sat, 16 May 2026 12:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
झा. छात्र मोर्चा ने फुंका केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला

बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो डीसी कार्यालय के समीप शुक्रवार को झारखंड छात्र मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सुमित रवानी के नेतृत्व में नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला दहन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में जेएमएम छात्र मोर्चा का प्रदर्शन

छात्र मोर्चा की नारेबाजी

इस दौरान छात्र मोर्चा ने केन्द्रीय मंत्री के कार्यशैली सहित केन्द्र की लचर व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी किया। अवसर पर सुमित रवानी ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और व्यापक अनियमितताओं की खबरों ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सिस्टम की विफलता

उन्होंने कहा एनटीए की 12 मई को परीक्षा रद्द करने की घोषणा यह साबित करती है कि व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा रद्द होना नहीं है बल्कि लाखो मेद्यावी छात्रों के सपनों की हत्या है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय का गैर-जिम्मेदाराना रवैया साफ झलकता है।

मंत्रालय पर आरोप

मोर्चा के जिला सचिव प्रदीप कुमार ने मंत्रालय पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मंत्री छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। बार-बार पेपर लीक होना व्यवस्था की सुस्ती और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित महतो, रोहित यादव , विकास सोरेन , राहुल कुमार, संजय सिंह, प्रकाश मुर्मू, आकाश महतो , युगल किशोर रजक, दीपक बंशल,कुंदन‌ दास,विनोद बिहारी,राजेश्वर रजक, विक्की कात्यायन,संतोष विश्वकर्मा,सुमन‌ वर्मा,अजीत मुर्मू,महेश सोरेन,कलीम अंसारी, अभिषेक पांडेय, प्रेम राय, अजय रजवार, सोमनाथ घोष, चंदन सिंह, राजेश कुमार, रूपेश सिंह, राहुल कुमार, संतोष हेंब्रम सहित अन्य शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड छात्र मोर्चा ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।