महंगाई से त्रस्त जनता अब केंद्र सरकार को जवाब देगी- बंधु तिर्की
लोहरदगा में जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि गरीबों के लिए जीवन मुश्किल हो गया है और सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

लोहरदगा, संवाददाता। लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दूध एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पावरगंज नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई से त्रस्त जनता अब केंद्र सरकार को जवाब देगी। गरीबों के घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और आम जनता लगातार आर्थिक बोझ के नीचे दबती जा रही है।ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को राहत नहीं दे पा रहे हैं, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन