Congress Criticizes Modi Government Over Rising Inflation and Public Hardship मोदी जी बने महंगाई मैन, चलाया जनता पर महंगाई का चाबुक, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
More

मोदी जी बने महंगाई मैन, चलाया जनता पर महंगाई का चाबुक

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम जनता बढ़ती कीमतों से परेशान है, जबकि सरकार प्रचार में व्यस्त है। पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि ने मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की स्थिति को बेहद कठिन बना दिया है।

Sat, 16 May 2026 11:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share
मोदी जी बने महंगाई मैन, चलाया जनता पर महंगाई का चाबुक

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि आज देश की आम जनता महंगाई की मार से कराह रही है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति में व्यस्त है। पेट्रोल, डीजल एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों एवं गरीब परिवारों की कमर तोड़ दी है। रसोई से लेकर बाजार तक हर वस्तु महंगी हो चुकी है, जिसके कारण जनता का जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। इस तरह साबित हो गया है कि केन्द्र सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल महंगा, बोकारो के थोक बाजार पर पड़ने लगा असर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दरअसल महंगाई मैन बन गये हैं जो आम जनता पर महंगाई का चाबुक चला रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि जनता पर कुठाराघात: राजेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गृहिणियों और छात्रों को सता रही चिंता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।