पेट्रोलयम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने किया पुतला दहन
केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, पेट्रोल, डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस के मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। जवाहर टॉकीज कला मंदिर से सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला गया। सभा में नेताओं ने केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों, पेट्रोल डीजल, दूध एवं सीएनजी गैस रसोई गैस के मूल्य वृद्धि एवं किल्लत के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय झंडा चौक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के पूर्व जवाहर टॉकीज कला मंदिर से सैकड़ो की संख्या में जुलूस निकाला गया।
जुलूस और नारेबाजी
जुलूस के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने जमकर केंद्र सरकार एवं नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। वह जुलूस स्थानीय झंडा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ ।सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की व संचालन जिला उपाध्यक्ष अज्जू सिंह ने किया । सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि डीजल, पेट्रोल ,सीएनजी, रसोई गैस एवं दूध का दाम बढ़ने से देश में हाहाकार हो गया है। प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने में लगे हुए हैं की जनता परवाह नहीं है।
पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद लोग
पुतला दहन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार मेहता ,दशरथ पासवान, जिला महासचिव अनिल दास, राजकुमार यादव, अजय कृष्णा ,कांग्रेस नेता हितेंद्र यादव , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशरफ अली, उपाध्यक्ष संजय दास ,नगर अध्यक्ष संजय सेठ ,प्रखंड अध्यक्ष कयुम उदीन, संजय सिंह ,बाल गोविंद पांडे ,प्रदीप सिंह ,राजू सिंह, भीम राम, प्रभात कुमार राम, मुस्ताक आलम ,राजकुमार यादव, अजय कृष्णा,गणेश स्वर्णकार ,निर्मल ओझा, असगर अली, जहीरूद्दीन, सउद खान ,रोहित कुमार, आशा देवी, सोनू खान ,प्रमोद बरनवाल ,बसंती एक्का, अरविंद सेठ, मन्नाराम, विकास सिंन्हा ,विजय सिंह, मिथुन सिंह ,शंभू शर्मा ,आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अशरफ अली ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन