भीषण गर्मी को देखते हुए आज से स्कूल का समय बदला
भीषण गर्मी को देखते हुए आज से स्कूल का समय बदला गढवा। भीषण गर्मी को

गढवा। भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने स्कूल संचालन के समय में बदलाव किया है। उक्त आशय का पत्र सरकार के संयुक्त सचिव मोईनुद्दीन खान ने जारी किया है। आदेश पत्र में कहा गया है कि राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय अगले आदेश तक निर्धारित समयानुसार विद्यालय का संचालन करें। उक्त आदेश के आलोक में केजी से वर्ग आठ तक प्रात: सात बजे से 11 बजे तक और वर्ग नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएगी। वहीं सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन