स्कूलों का समय बदला, 11:30 और 12:00 तक ही चलेगी कक्षाएं
जमशेदपुर में बढ़ती गर्मी के कारण राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक और कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी। यह आदेश मंगलवार से लागू होगा और सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों पर लागू है।

जमशेदपुर। राज्य सरकार ने बढ़ती तेज गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब केजी से कक्षा 8 तक सुबह 7:00 से 11:30 और नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 12:00 बजे तक चलेंगी। शिक्षकों को 1:00 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्य संपादित करने का आदेश है।स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव ने सोमवार को इस का आदेश जारी किया। सभी जिला प्रशासन को इस आदेश के प्रति भेज दी गई है और बता दिया गया है कि मंगलवार से यह आदेश प्रभावी होगा। यह आदेश सभी निजी और सरकारी विद्यालयों पर लागू होना है।
इसके आलोक में अब जिला प्रशासन की ओर से भी सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन