बकरीद पर्व को लेकर छिपादोहर व मनिका थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए छिपादोहर और मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के माहौल में पर्व मनाने की अपील की। सोशल मीडिया पर अफवाहों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई।

छिपादोहर,मनिका प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को छिपादोहर व मनिका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता
छिपादोहर में अध्यक्षता बरवाडीह सीओ लवकेश सिंह ने की,जबकि मनिका में अध्यक्षता मनिका सीओ अमन कुमार ने की। बैठक में छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। सीओ लवकेश सिंह ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम रहे।
अफवाहों से सावधानी
मनिका में लातेहार सर्किल इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल थाना को दें। वहीं मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं वायरल अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। मौके पर थाना के एएसआई अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, विश्वनाथ राय, तस्लीम अंसारी, सुरेंद्र पासवान, सबइंस्पेक्टर विकासेंदु त्रिपाठी,इंद्रजीत तिवारी,निजाम अंसारी, तेतर यादव,दीपक प्रसाद,विजय प्रसाद, कृष्णा यादव युगल किशोर प्रसाद सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन