Peace Committee Meeting Held in Ghaghra for Eid Celebration संवेदनशील क्षेत्रों में घाघरा पुलिस बकरीद पर रखेगी विशेष निगरानी, Ghumla Hindi News - Hindustan
More

संवेदनशील क्षेत्रों में घाघरा पुलिस बकरीद पर रखेगी विशेष निगरानी

घाघरा थाना परिसर में बकरीद के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बैठक में अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा न करने की अपील की। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Sun, 24 May 2026 10:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share
संवेदनशील क्षेत्रों में घाघरा पुलिस बकरीद पर रखेगी विशेष निगरानी

घाघरा प्रतिनिधि। बकरीद के दौरान प्रखंड शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में बनाये रखने को लेकर घाघरा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने की।बैठक में पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक संदेश को प्रसारित करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। मौके पर अनिरुद्ध चौबे, भोला खान, घुड़ा उरांव, दिलबहार अंसारी,शीला कुजूर, साबिद खान, नसीम खान, यूनुस राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनाहातू में बकरीद को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।