बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक

फोटोःबकरीद पर्व को लेकर रविवार को मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक मंझौल, एक संवाददाता मंझौल थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति...

Sun, 24 May 2026 07:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक

मंझौल, एक संवाददाता मंझौल थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी 28 मई को बकरीद पर्व मनाए जाने की संभावना को देखते हुए बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को गड्ढा खोदकर उचित तरीके से दफनाया जाए। उन्होंने लोगों से ऐसा कोई कार्य नहीं करने की अपील की जिससे किसी अन्य समुदाय की भावना आहत हो। साथ ही अफवाहों से बचने तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद सौहार्द का प्रतीक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं

थानाध्यक्ष ने बताया कि मंझौल, पबड़ा, सिउरी कमला, ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों सहित कुल सात स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बकरीद पर्व के दौरान पुलिस गश्ती एवं प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा स्थानीय स्तर पर आपसी सहयोग एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से समस्याओं का समाधान करें। अंत में उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपने सुझाव एवं विचार व्यक्त किए। मौके पर पबड़ा मुखिया प्रतिनिधि रजनीकांत प्रवीण, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, चंद्रमौली सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, मो. जाकिर हुसैन, मो. मुकीम, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल सहनी, अमित कुमार सिंह ‘गप्पू’, एसआई महेंद्र सिंह, रणधीर कुमार, रितिका कुमारी, कांस्टेबल रामकुमार सिंह सहित थाना कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व पर सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति समिति की बैठक में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ बकरीद पर्व मनाने का लिया गया निर्णय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।