विधायक प्रकाश राम के नेतृत्व में मां उग्रतारा मंदिर में पूजा-अर्चना एवं भंडारा आयोजित
लातेहार विस क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम के नेतृत्व में बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर स्थित मां उग्र

चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार विस क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम के नेतृत्व में बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में नगर स्थित मां उग्रतारा मंदिर में पूजा-अर्चना, सामूहिक आरती व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां उग्रतारा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विधायक प्रकाश राम समेत उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक आरती में शामिल हुए। आरती के बाद पीएम के 12 वर्षों के कार्यकाल व देशहित में किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। अंत में प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विधायक प्रकाश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण, किसानों की उन्नति, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा को मजबूत करने का कार्य लगातार किया गया है। भारत आज विश्व के रूप में एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। विधायक ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। कार्यक्रम का संचालन दीपक निषाद ने किया। वहीं भाजपा चंदवा पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह और रिकी कुमार वर्मा ने विधायक प्रकाश राम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर राजकुमार पाठक, आदर्श रविराज, शिवकेश्वर यादव, अनिल प्रसाद (बरियातु), सुरेश यादव, राजू उरांव, नावाहिर उरांव, प्रकाश गंझु, राहुल नायक, ब्रजेश पाठक, मदन साव, सुनील पांडेय, अनिल सिंह, गौरव दास पांडेय आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन