मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर धनाडीह में हुई पूजा-अर्चना
दरौंदा के धनाडीह गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के द्वारा किया गया।

दरौंदा। प्रखंड के धनाडीह गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के सौजन्य से किया गया। पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा, जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री आभा सिन्हा, उमाशंकर सिंह, जिला प्रवक्ता देवेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, अरुण भारती, उमेश साह, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, बृजनंदन सिंह, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह, महामंत्री शैलेश सिंह, कृष्णा कुशवाहा, उपाध्यक्ष देवानंद गिरी, गोलू गिरी, ई. अभिमन्यु सिंह, रणजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह, विकास साह, अवधेश यादव, अनिल सिंह, अवलाख सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रदीप मांझी, बीरबल बैठा, मुरारी सिंह, नंदकिशोर प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन