बांका : पीएम मोदी के 12 वर्ष से अधिक सेवा कार्यकाल पर भाजपा नेताओं ने जलाए दीप
बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष से अधिक समय तक देश की सेवा और नेतृत्व के अवसर को लेकर बुधवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक स्तर पर नई पहचान हासिल की है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी चर्चा की। नेताओं ने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है।
मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की समृद्धि और विकास के लिए भी प्रार्थना की तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन