23 मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील,शांति समिति की बैठक संपन्न, Latehar Hindi News - Hindustan
More

मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील,शांति समिति की बैठक संपन्न

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बालूमाथ थाना परिसर में एसडीपीओ उमेश सिंह की अध्यक्षता में शांत

Tue, 16 June 2026 12:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share
मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील,शांति समिति की बैठक संपन्न

बालूमाथ,प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को बालूमाथ थाना परिसर में एसडीपीओ उमेश सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीपीओ ने अखाड़ों को जुलूस संबंधी लाइसेंस का नवीनीकरण कराने तथा पारंपरिक हथियारों एवं भीड़ का विवरण थाना में जमा करने का निर्देश दिया। सीओ बालेश्वर राम ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी अमित कुमार ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की चेतावनी देते हुए नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही। बैठक में बीडीओ सोमा उरांव पुलिस सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह,गौतम कुमार,अंचल निरीक्षक बासुदेव मेहता,समसुल खान,शायमसुंदर यादव,मो जुबैर,सुरेंद्र उराँव,नेजामुद्दीन कुरैसी सहित कई लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में अधिकारियों ने ली मोहर्रम जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैठक में मोहर्रम को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।