Peaceful Muharram Preparations Authorities Hold Meeting in Rohtas बैठक में अधिकारियों ने ली मोहर्रम जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी , Sasaram Hindi News - Hindustan
More

बैठक में अधिकारियों ने ली मोहर्रम जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी

रोहतास, एक संवाददाता। सेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने, अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन तथा डीजे के उपयोग

Mon, 15 June 2026 06:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सासाराम
share
बैठक में अधिकारियों ने ली मोहर्रम जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी

रोहतास, एक संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष ललन कुमार, अंचलाधिकारी सुशी कुमारी तथा बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक की आवश्यकताएँ

थानाध्यक्ष ने बताया कि गृह विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर सद्भावना समिति की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी कर्बला कमेटियों एवं ताजियादारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने, अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन तथा डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी स्वीकार, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर

सोशल मीडिया पर चेतावनी

अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल थाना प्रशासन को देने का आग्रह किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि विधि-व्यवस्था बिगाड़ने या सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्थाएँ

बताया कि मोहर्रम के दौरान सभी प्रमुख चौक-चौराहों, अखाड़ों एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में जेई कृष्लय कुमार, एसआई श्रीकांत पासवान, स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार समेत शौकत अली नियाजी, तोराब नियाजी, संतोष कुमार भोला, सादिक रजा, अजय देव, नागेंद्र यादव, बबलू मिश्रा, मो. अली हसन, अजय कांत रोहित, अजय पाठक, शहजाद खान, रवि पासवान, शाने अली आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तय रास्तों पर ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।