बैठक में मोहर्रम को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील
अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता।सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील

अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रविरंजन, अंचलाधिकारी निधि ज्योत्सना और थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के 24 मोहर्रम कमिटियों के खलीफा और सदस्यों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग का पालन करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान हथियारों और डीजे पर प्रतिबंध रहेगा तथा सभी कार्यक्रम तय समय सीमा के भीतर ही संपन्न करने होंगे।
प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन