कोडरमा के बाजारों में देसी शर्बत की मांग में इजाफा
गर्मी बढ़ने के साथ कोडरमा के बाजारों में देसी शर्बत की मांग बढ़ गई है। सत्तू, गन्ने का जूस, आम पना और बेल का शर्बत लोगों की पसंद बन गए हैं। इनकी बिक्री में वृद्धि से छोटे दुकानदारों को रोजगार मिला है। आने वाले दिनों में और मांग बढ़ने की उम्मीद है।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ कोडरमा के बाजारों में देसी शर्बत की मांग तेजी से बढ़ गई है। सत्तू का शर्बत, गन्ने का जूस, आम पना और बेल का शर्बत लोगों की पहली पसंद बन गया है। देसी शर्बत की दुकानें न सिर्फ राहत दे रही हैं, बल्कि सैकड़ों छोटे दुकानदारों के लिए रोजगार का अच्छा साधन भी बन गई हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने पर इनकी मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है। स्टेशन रोड, झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक और कोडरमा बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में सुबह से ही इन दुकानों पर भीड़ लगी रहती है।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, एक महीने में सत्तू और गन्ने के शर्बत की मांग में तीन से पांच गुना तक वृद्धि हो गई है। कोडरमा स्टेशन के सामने सत्तू बेचनेवाले एक दुकानदार ने बताया कि पहले दिन में 50-60 गिलास सत्तू बिकता था, अब यह संख्या बढ़कर 150 से 200 गिलास प्रतिदिन हो गई है। पहले रोजाना 500 रुपये की बिक्री होती थी, अब आराम से दो हजार तक पहुंच जाती है। वर्तमान में सत्तू का शर्बत 10 से 20 रुपये, गन्ने का जूस 20 रुपये, आम पना 20 रुपये और बेल का शर्बत 20 रुपये प्रति गिलास बिक रहा है। इसके बावजूद लोग इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि ये शरीर को तुरंत ठंडक और ऊर्जा दोनों देते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन