पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन
डोमचांच में भाकपा माले जिला कमेटी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफलता दिखाई है।

डोमचांच, निज प्रतिनिधि। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भाकपा माले जिला कमेटी द्वारा डोमचांच टैक्सी स्टैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता ने कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा की सरकार आने के बाद देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफलता दिखाई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दिए गए महंगाई कम करने के वादे पूरे नहीं हुए और जनता बढ़ती कीमतों से परेशान है।उन्होंने
नोटबंदी और लॉकडाउन जैसे फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन निर्णयों से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।इस मौके पर जिला सचिव मो. इब्राहिम, प्रखंड सचिव विनोद पांडेय, जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, मरकच्चो प्रखंड सचिव अशोक यादव, भागीरथ सिंह, चांद अख्तर, राजेंद्र साव, राजकुमार साव, सरोज मेहता, असगर अंसारी, कृष्णकांत मेहता, संदीप कुमार, प्रकाश पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन