Protest Against Fuel Price Hike in Begusarai by CPI पेट्रोल-डीजल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ सीपीआई ने निकाला जुलूस, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ सीपीआई ने निकाला जुलूस

पेट्रोल, डीजल सहित अन्य चीजों में की गई मूल्य वृद्धि से अगर निजात नहीं मिली तो आंदोलन होगा तेज

Sat, 16 May 2026 08:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
पेट्रोल-डीजल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ सीपीआई ने निकाला जुलूस

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बेगूसराय अंचल परिषद की ओर से शनिवार को रजौरा के कमली महतो स्मारक भवन से पेट्रोल एवं डीजल में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ जुलूस निकाला गया। गांव के विभिन्न गलियों से होते हुए पुनः स्मारक भवन पहुंचकर गगन भेदी नारों के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

धरना प्रदर्शन का आह्वान

इस अवसर पर 20 मई को प्रखंड कार्यालय एवं 25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने क्रमशः खेत मजदूर यूनियन एवं किसान सभा के द्वारा आहूत धरना प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। अंजान ने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल, डीजल का दाम बढ़ाकर एक बार फिर धन्ना सेठों को लूटने का मार्ग प्रशस्त किया है। यह कृत्रिम महंगाई है। सरकार द्वारा लगाए गए जानलेवा टैक्स को घटाकर पेट्रोल, डीजल सहित अन्य चीजों में की गई मूल्य वृद्धि से अगर निजात नहीं दिलाया गया तो हर स्तर पर हम आंदोलन को तेज करेंगे।

जनकोष, जनसंपर्क एवं जनसंघर्ष अभियान

इस मूल्य वृद्धि का परिवहन से लेकर सिंचाई तक और आवश्यक वस्तुओं से लेकर रसोई तक पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। आम आगम से भी हम इसके विरोध में सड़कों पर आने का आह्वान करते हैं। इसके पहले वार्ड नंबर 7 में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे जनकोष, जनसंपर्क एवं जनसंघर्ष अभियान के तहत जत्था मार्च किया। इसमें नौजवानों का व्यापक समर्थन मिला। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार ने की। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावे पार्टी नेता जय नाथ महतो, रामदुलार ठाकुर, सुधांशु कुमार, विकास कुमार, विक्रम कुमार, गोलू कुमार एवं अमन कुमार ने भी भाग लिया। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।