भाकपा ने महंगाई व मनरेगा भुगतान मुद्दे पर बनाई आंदोलन की रणनीति
भाकपा शाखा की बैठक ता। प्रखंड क्षेत्र के नवटोलिया पहसारा में शनिवार को भाकपा शाखा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पिक्कू झा ने की।

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नवटोलिया पहसारा में शनिवार को भाकपा शाखा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पिक्कू झा ने की। बैठक में बढ़ती महंगाई, मनरेगा भुगतान में अनियमितता तथा किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
महंगाई पर चर्चा
अंचल प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों से महंगाई में और वृद्धि होगी। इसका सीधा असर रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं पर पड़ेगा जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि पहले से आर्थिक दबाव झेल रहे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
मनरेगा भुगतान में अनियमितता
उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान अब तक जनप्रतिनिधियों एवं मजदूरों को नहीं किया गया है। भुगतान में हो रही देरी एवं कथित अनियमितताओं के विरोध में 20 मई को पंचायत स्थित मनरेगा भवन पर प्रदर्शन किया जाएगा।
किसानों के लिए प्रदर्शन
वहीं असमय आई आंधी एवं बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर 25 मई को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान हेतु व्यापक जनआंदोलन चलाने तथा जनकोष संग्रह अभियान को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। मौके पर सहायक अंचल मंत्री केशव कुमार अनुभव, अमर कुमार, रामाश्रय पंडित, कुणाल कुमार, त्रिभुवन कुमार, विकास कुमार, गुड्डू कुमार, रामबली साह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन