Congress Protests Against Rising Fuel Prices and NEET Paper Leak in Siwan नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़क पर, Siwan Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़क पर

सीवान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी और दूध की मूल्य वृद्धि और नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीएम मोदी का पुतला जलाया गया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है।

Sat, 16 May 2026 03:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़क पर

सीवान। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी व दूध के मूल्य वृद्धि व नीट पेपर लीक के खिलाफ जिला कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। साथ ही शहर के जेपी चौक पपर पीएम मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के साथ हाथों में झंडे -बैनर लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि मोदी सरकार नीट पेपरलीक करा युवाओं के सपनों के चकनाचूर कर रही है। वहीं पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसोई गैस की दामों को बढ़ा कर आम आदमी की जेब पर डकैती कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक मामले की जांच की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन

अति पिछड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह, किसान कांग्रेस के राज्य महासचिव अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ यादव, शशि कुमार, सलमान सिद्दीकी, इमाम हुसैन, अमन कुमार, मो. मोइन, युवराज गुप्ता, सद्दाम हुसैन, अभिजीत शर्मा, अश्विनी शर्मा, मनुल कुमार आदि शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।