महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
खूंटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोल, सीएनजी तथा दूध के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेताओं ने महंगाई नियंत्रण की मांग की और आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष विलसन तोपनो और नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश ने की।

खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शनिवार की शाम भगत सिंह चौक पर केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों, पेट्रोलियम पदार्थों, सीएनजी तथा दूध के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश ने संयुक्त रूप से की। मौके पर जिला प्रभारी चैतू उरांव भी उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी चैतू उरांव और नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं की अनदेखी कर केवल कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने में लगी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल पर बार-बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर आम लोगों की कमर तोड़ दी गई है, जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है और गरीब व मध्यम वर्ग का जीवन प्रभावित हो रहा है। वक्ताओं ने कहा कि दूध और सीएनजी जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाकर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।कांग्रेस पार्टी जनता के हक और अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी देवजीत देवधरिया, जिला महासचिव ऋतुराज झा, सोहेल अंसारी, सहिन्द्र महतो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, उस्मान खान, मीनाक्षी तोपनो, गोपाल भगत, देवेंद्र महतो, जेम्स तोपनो, पीटर मुंडू, जुलियूस कंडुलना, इंदुआन्ना हस्सा, हेलेन तिडू, अनीता नाग, सुषमा भेंगरा, तलहा खान मगरीता खेस, सुमन देवी, धुमैश लोहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन