बकरीद पर सौहार्द बिगाड़नेवालों पर होगी कार्रवाई, विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति
कोडरमा में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने अफवाहों से दूर रहने की बात कही। तिलैया और चंदवारा में भी शांति समिति की बैठकें हुईं।

कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम कोडरमा थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से बकरीद का त्योहार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में चर्चा
उन्होंने कहा कि बकरीद कुर्बानी का पर्व है और इसे सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए मनाया जाना चाहिए। एसडीपीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था भंग न कर सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी लोगों से आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की, ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्थानीय नेताओं की बातें
कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने कहा कि कोडरमा की पहचान शांति और भाईचारे से है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं थाना प्रभारी विकास पासवान ने कहा कि बकरीद के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बैठक में मनोज कुमार झुन्नू, मुखिया उमा देवी, मो. रऊफ, मो. इलियास, राजेश सिंह, विजय सिंह, मो. मुबारक, अजीत बरनवाल, सिकंदर दास, रणजीत राम, मो. शाहिद, सचिन कुमार, मिथिलेश कुमार, सुभाष राणा, मो. नबीउल्लाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
02
तिलैया थाना में शांति समिति की बैठक , सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
कोडरमा हमारे प्रतिनिधि
बकरीद पर्व को शांति व सद्भावना से मनाने को लेकर तिलैया थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, एसडीपीओ, कोडरमा सीओ शशि भूषण प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे। बैठक के दौरान रमेश हर्षधर ने बकरीद पर्व को शांति एवं सद्भावना पूर्ण वातावरण में मनाने की बात कही। रमेश हर्षधर ने कहा कि झुमरी तिलैया के हिंदू मुसलमान सब लोग आपस में मिलकर सभी पर्व को भाईचारगी से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी कोई दिक्कत हो तो उनके व्हाट्सएप पर उन्हें सूचना दे सकते हैं। वह किसी भी तरह की समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने अपनी बातें रखीं। मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षदों ने भी अपनी बात रखी। बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव, नीरज कर्ण, घनश्याम तूरी, प्रेम प्रकाश, अरशद खान, निर्मल ओझा, सद्दाम हुसैन, बसन्त सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
03
बकरीद को लेकर चंदवारा थाना में शांति समिति की बैठक
चंदवारा, निज प्रतिनिधि
बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को चंदवारा थाना में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक के अध्यक्षता सीओ अशोक कुमार भारती व संचालन थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने किया। बैठक में आपसी भाईचारा के साथ बकरीद पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने त्यौहार के दौरान सुरक्षा, साफ सफाई,लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलाने वाली अफवाहों से बचने की अपील की। वहीं किसी भी प्रकार के विवाद की सूचना तुरंत थाना को सूचित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपने अपने ईदगाह पर समय सीमा के अनुसार नमाज अदा करें। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मुखिया असगर अंसारी,महेंद्र यादव,मो. अनवर,रामप्रसाद यादव, मो.इबरार, शौकत अली,नीरज कुमार, मो.मुमताज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन