Chandankiyari Peace Committee Meeting for Bakrid Festival बकरीद को लेकर चंदनकियारी थाना में शांति समिति की बैठक, Bokaro Hindi News - Hindustan
More

बकरीद को लेकर चंदनकियारी थाना में शांति समिति की बैठक

बकरीद को लेकर चंदनकियारी थाना में शांति समिति की बैठकबकरीद को लेकर चंदनकियारी थाना में शांति समिति की बैठकबकरीद को लेकर चंदनकियारी थाना में शांति समित

Sun, 24 May 2026 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share
बकरीद को लेकर चंदनकियारी थाना में शांति समिति की बैठक

चंदनकियारी। बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को चंदनकियारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने की। इस दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होने वाली नमाज को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर्व को लेकर बौसी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

बैठक की चर्चा

बैठक में बीडीओ अजय कुमार वर्मा ने कहा कि चंदनकियारी क्षेत्र हमेशा से शांति, सौहार्द और अमन-चैन के लिए जाना जाता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर एआई के माध्यम से फर्जी वीडियो और फोटो बनाकर भ्रम फैलाने तथा माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है। ऐसे भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगा। नमाज अदा के समय विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रशासन का सहयोग

थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने भी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में देवाशीष मंडल, अलीमुद्दीन अंसारी, जहांगीर अंसारी, सेराज अंसारी, खलील अंसारी, मिनहाज अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर शांति और सौहार्द बनाए रखने को प्रशासन अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।