Gau Samman Divas Koderma District Holds Large-scale Programs for Cow Protection गौ सम्मान दिवस पर सुभाष चौक से निकली पदयात्रा, हजारों हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र भेजा गया, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, Kodarma Hindi News - Hindustan
More

गौ सम्मान दिवस पर सुभाष चौक से निकली पदयात्रा, हजारों हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र भेजा गया, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

गौ सम्मान दिवस के अवसर पर कोडरमा जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीडीओ ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। सैकड़ों गौ प्रेमियों ने पदयात्रा में भाग लिया और गौ संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

Mon, 27 April 2026 09:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कोडरमा
share
गौ सम्मान दिवस पर सुभाष चौक से निकली पदयात्रा, हजारों हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र भेजा गया, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। गौ सम्मान दिवस के अवसर पर सोमवार को कोडरमा जिले में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी प्रखंडों के बीडीओ को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री च राज्यपाल के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपे गए, जिन पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर थे। प्रार्थना पत्र में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाकर गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी अपील की गई। गौ सम्मान दिवस के अवसर पर झुमरीतिलैया स्थित सुभाष चौक के समीप विधिवत गो-पूजन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ सम्मान दिवस मना, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की रखी गई मांग

इसके बाद वहां से बीडीओ कार्यालय तक एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों गौ प्रेमियों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागी नारे लगाते हुए गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाते नजर आए। कार्यक्रम में झुमरीतिलैया के नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गौ सेवा उतनी ही आवश्यक है, जितनी गौ से प्राप्त होने वाली वस्तुएं। हमारे जीवन के लिए जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।इस अवसर पर अतुल ने कहा कि गौ से ही सृष्टि है। गौ से ही प्रकृति और हमारा बचपन जुड़ा हुआ है। हम सभी को मिलकर गौ माता की सेवा सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम में सुधांशु यादव, सोनू सिंह, राहुल राज सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य संकीर्तन रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदौसी में युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।