गौ सम्मान दिवस मना, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की रखी गई मांग
कोडरमा में सोमवार को गौ सम्मान दिवस मनाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपे, जिसमें गौ माता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों गौ प्रेमियों ने भाग लिया और गो-पूजन किया।

कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा में सोमवार को गौ सम्मान दिवस जिले के सभी छह प्रखंडों में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपे गए, जिन पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर थे। प्रार्थना पत्र में गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाकर गौ सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी अपील की गई। गौ सम्मान दिवस के अवसर पर झुमरीतिलैया स्थित सुभाष चौक के समीप विधिवत गो-पूजन किया गया।
इसके बाद वहां से प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय तक एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों गौ प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में झुमरीतिलैया के नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गौ सेवा उतनी ही आवश्यक है, जितनी गौ से प्राप्त होने वाली वस्तुएं हमारे जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर अतुल आनंद ने कहा कि “गौ से ही सृष्टि है। गौ से ही प्रकृति और हमारा बचपन जुड़ा हुआ है। हम सभी को मिलकर गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम में सुधांशु यादव , सोनू सिंह, राहुल राज, राज केशरी, रणवीर, मनीष मोदी, गौरव सिंह, रजनीश, अंशु पांडे, सूरज सिंह, अरविंद एकघरा, सूरज मेहता, रंजन रॉकी, अभिषेक सिंह, रौशन रजक, लक्ष्मीकांत तिवारी, अंकित सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन