एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
कोडरमा, वरीय संवाददाता आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शि

कोडरमा, वरीय संवाददाता। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 21 मई 2026 को किए गए इस निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद, पाण्डेयडीह, छतरबर तथा तिलैया थाना क्षेत्र के करमा, गोमो, भादोडीह सहित अन्य इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के क्रम में धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को नियमित गश्ती, पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।एसपी
ने बताया कि बकरीद पर्व तक जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी लगातार भ्रमण एवं निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन