Jharkhand youth big gift Marang Gomke scheme extended 50 students to study abroad on 100 percent scholarship झारखंड में युवाओं को बड़ा तोहफा 'मरांग गोमके' योजना का विस्तार, 50 छात्र 100 % स्कॉलरशिप पर पढ़ेंगे विदेश, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में युवाओं को बड़ा तोहफा 'मरांग गोमके' योजना का विस्तार, 50 छात्र 100 % स्कॉलरशिप पर पढ़ेंगे विदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य के युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

Sat, 21 March 2026 07:34 AMAditi Sharma हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में युवाओं को बड़ा तोहफा 'मरांग गोमके' योजना का विस्तार, 50 छात्र 100 % स्कॉलरशिप पर पढ़ेंगे विदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य के युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने अपना पूरा जीवन झारखंड की पहचान, सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित किया था और उनकी विरासत को आगे बढ़ाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट के माध्यम से शुक्रवार को घोषणा की, कि ‘मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ का विस्तार किया जा रहा है।

अब इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (एसटी) के साथ-साथ अनुसूचित जाति (एससी), अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। इस योजना के माध्यम से अब प्रतिवर्ष 50 छात्रों को यूनाइटेड किंगडम के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 में इस योजना के तहत 24 छात्रों का चयन किया गया था। अब इसका दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:44 इलाकों में पैनी नजर, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द; ईद पर झारखंड में प्रशासन

डॉक्टोरल स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी शुरू होगा : मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड और सेंट जॉन्स कॉलेज ऑक्सफोर्ड के सहयोग से ‘मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा डॉक्टोरल स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ शुरू करने की दिशा में भी पहल की बात कही। इससे भारत और यूके के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूती मिलेगी और झारखंड के युवाओं को विश्वस्तरीय शोध एवं नवाचार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। हाल ही में अपने यूके दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लंदन में पढ़ रहे झारखंड सरकार के छात्रवृत्ति प्राप्त छात्रों से मुलाकात की थी। इस दौरान वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि राज्य के इन छात्रों का आत्मविश्वास और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ देखकर अब उन्हें स्वयं अंग्रेजी सीखने की आवश्यकता महसूस नहीं होती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे घर ले चलो; झारखंड में अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या

उपशहरी क्षेत्रों में बहुमंजिले मॉडल के छात्रावास बनेंगे

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एसटी विद्यार्थियों के लिए उपशहरी क्षेत्रों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला मॉडल छात्रावासों के निर्माण की भी घोषणा की है, जहां निःशुल्क आवास उपलब्ध कराया जाएगा।झारखंड सरकार की यह योजना न केवल महत्वाकांक्षी है, बल्कि युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी हो रही है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य झारखंड के युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में मौसम का कहर, कई जिलों में आंधी- बारिश से बर्बादी; बिजली गिरने से चार