44 इलाकों में पैनी नजर, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द; ईद पर झारखंड में प्रशासन अलर्ट
झारखंड के धनबाद में ईद को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है।

झारखंड के धनबाद में ईद को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है।
सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना और ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी। ईद पर 21 मार्च की सुबह 6 बजे से 22 मार्च की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। एसडीओ लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस अधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे। जिला कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0326-2311807, 112 है। जिला नियंत्रण कक्ष में सभी उत्पाद निरीक्षक और अवर उत्पाद निरीक्षक भी रहेंगे।
सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी
ईद पर धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलकडीहा, गोशाला, मुनीडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपुरिया, रामकनाली, गोंदूडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ दंडाधिकारी और चलंत दस्ता रहेगा।
44 थाना क्षेत्र में रहेगी खास निगरानी
लोयाबाद, जोगता, बाघमारा, बरोरा, निरसा, चिरकुंडा कुमारधुबी, तोपचांची, हरिहरपुर, धनबाद, बैंक मोड़, जोरापोखर, सिंदरी, बलियापुर, गोविंदपुर, कतरास, झरिया, महुदा, तिसरा, गोविंदपुर, टुंडी सहित 44 थाना क्षेत्र में प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। ईद पर सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक, लोक शांति या विधि व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पर पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की विशेष निगरानी रहेगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत एवं नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द
संयुक्त आदेश में विधि व्यवस्था एवं प्रशासनिक नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारी एवं पर्यवेक्षक ईद में घोषित अवकाश की अवधि के दौरान भी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। साथ में सभी कोटि के पुलिसकर्मियों का अवकाश भी स्थगित रहेगा। संयुक्त आदेश में पेयजल आपूर्ति, सफाई, विद्युतापूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।




साइन इन