मां मुझे घर ले चलो; झारखंड में अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने की आत्महत्या
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर परसूडीह निवासी एक मरीज ने शुक्रवार सुबह 4 बजे जान दे दी। घटना के बाद वार्ड में अफरातफरी मच गई। उसकी मां ने नीचे जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी।

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर परसूडीह निवासी एक मरीज ने शुक्रवार सुबह 4 बजे जान दे दी। घटना के बाद वार्ड में अफरातफरी मच गई। उसकी मां ने नीचे जाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। जब उसे कर्मचारी इमरजेंसी में ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वह चार वर्ष से टीबी सहित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। बीमारी के कारण काफी परेशान रहता था। नए अस्पताल में आत्महत्या की यह दूसरी घटना है।
जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को 28 साल के अरशद आलम को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। 16 मार्च को उसे मेडिसिन विभाग के बेड संख्या 419 पर शिफ्ट कर दिया गया। शुक्रवार सुबह वह शौचालय के लिए उठा तो उसके पीछे मां भी गई। लेकिन वह शौचालय जाने के बजाय खिड़की पर चढ़ने लगा।
शोर मचाती रह गई मां
यह देख उसकी मां शोर मचाने लगी कि उसका बेटा खिड़की पर चढ़ रहा है। जबतक दूसरे मरीज या परिजन जागते, तब तक वह नीचे इमरजेंसी की ओर कूद गया। चौथी मंजिल से कूदकर वह दूसरी मंजिल पर निकले छज्जा पर अटक गया। उसकी मां ने नीचे जाकर कर्मचारियों को बताया, फिर उसे इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, तबतक मौत हो चुकी थी।
अरशद के बगल में भर्ती मरीजों ने बताया कि वह अपनी मां से कहता था कि घर ले चलो। गुरुवार शाम को डॉक्टर ने राउंड के दौरान उसे देखा था। बताया कि उसे सांस लेने में तकलीफ थी, इसलिए उसे ऑक्सीजन लगाया गया था। इसके कारण वह अपनी मां के अलावा दूसरे से उतनी बात नहीं करता था। जानकारों ने बताया कि वह सदर अस्पताल में इलाज करा रहा था। वह पहले भी यहां भर्ती हो चुका है। एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल पर इसी खिड़की से मरीज नीचे कूदा था।




साइन इन