Wild elephants from Jharkhand rampage Nawada killed elderly man 4 dead so far नवादा में झारखंड से भटके जंगली हाथियों का खूनी तांडव, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला; अब तक 4 मरे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नवादा में झारखंड से भटके जंगली हाथियों का खूनी तांडव, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला; अब तक 4 मरे

जान माल के नुकसान और हाथियों के डर से स्थानीय लोग दहशत में हैं। वन विभाग हाथियों को इलाके से निकालने की कोशिश में जुटा है।

Sat, 2 May 2026 11:24 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नवादा में झारखंड से भटके जंगली हाथियों का खूनी तांडव, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला; अब तक 4 मरे

Bihar News: बिहार में झारखंड के जंगलों से भटके हाथी खुनी तांडव मचा रहे हैं। नवादा के जेठसारी में बीती रात 11 बजे पहुंचे हाथी ने एक बुजुर्ग को मार डाला। इलाके में अबतक चार लोगों को हाथी मौत मार चुके हैं। जान माल के नुकसान और हाथियों के डर से स्थानीय लोग दहशत में हैं। वन विभाग हाथियों को इलाके से निकालने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, लोगों का आरोप है कि सरकारी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। इस वजह से ग्रामीण गुस्से में हैं। लोगों ने मृतक के परिजनों और संपत्ति के नुकसान के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।

नवादा के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह जंगली हाथी ने ऐसा उत्पात मचाया कि पूरे इलाके को दहशत और मातम का माहौल बन गया। 60 वर्षीय ग्रामीण बुजुर्ग बच्चू राम को जंगली हाथी ने मार डाला। घर से शौच के लिए निकले बच्चू राम को घर से पास पहले से मौजूद हाथी ने अपने सूंढ़ में लपेटकर उठाया और पटक दिया। जमीन पर गिरते ही हाथी ने अपने पैर से उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उसके बाद हाथी कहीं छिप गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।