delhi weather news IMD predict hot day on HOLI दिल्ली में तेजी से बढ़ रही गर्मी, होली पर कैसा रहेगा मौसम; IMD का क्या अनुमान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में तेजी से बढ़ रही गर्मी, होली पर कैसा रहेगा मौसम; IMD का क्या अनुमान

दिल्ली में फरवरी का महीना इस बार सामान्य से गर्म रहा है। मार्च के महीने में भी मौसम का यह रुख बने रहने की संभावना है। रविवार की सुबह से ही तेज धूप रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं होली के दिन यानी 4 मार्च को मौसम कैसा रहेगा।

Mon, 2 March 2026 08:37 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में तेजी से बढ़ रही गर्मी, होली पर कैसा रहेगा मौसम; IMD का क्या अनुमान

दिल्ली में फरवरी का महीना इस बार सामान्य से गर्म रहा है। मार्च के महीने में भी मौसम का यह रुख बने रहने की संभावना है। रविवार की सुबह से ही तेज धूप रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं होली के दिन यानी 4 मार्च को मौसम कैसा रहेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि होली के दिन यानी 4 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या इसके पार पहुंच सकता है। इस बीच, रविवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए गए।

दिल्ली में फरवरी का महीना इस बार सामान्य से गर्म रहा है। मार्च के महीने में भी मौसम का यह रुख बने रहने की संभावना है। रविवार की सुबह से ही तेज धूप रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

सफदरजंग मौसम केन्द्र में रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है। अगले तीन दिन हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में होली पर सख्ती, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर ऐक्शन; कितने का चालान?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में हैरान करने वाली वारदात, दीवार में छेद कर करोड़ों की चोरी

साफ-सुथरी बनी है हवा

हवा की गति बढ़ने से दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से खासी राहत मिली है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 191 के अंक पर रहा। एक दिन पहले शनिवार को यह सूचकांक 248 के अंक पर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुबह में भोजन, CM रेखा गुप्ता ने शुभारंभ किया

इस बार पिछले साल से दस दिन पहले होली

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले होली होगी। इसके बावजूद मौसम पिछले साल जैसा ही गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष होली के दिन यानी 14 मार्च को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा था। इस बार भी होली के दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।