Bihar Weather Temperatures crosses 35 degrees C before Holi dry heat alert know weather forecast Bihar Weather: होली के पहले ही पारा हाई, तापमान 35 डिग्री पार; ड्राई हीट का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: होली के पहले ही पारा हाई, तापमान 35 डिग्री पार; ड्राई हीट का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Today: बिहार में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने ड्राई हीट की चेतावनी दी है।

Sun, 1 March 2026 10:01 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather: होली के पहले ही पारा हाई, तापमान 35 डिग्री पार; ड्राई हीट का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Today: बिहार में मार्च की शुरुआत में ही मौसम तल्ख हो गया है। होली के पहले ही पारा हाई हो गया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो गया है। IMD के ताजा आंकड़ों ने चौंकाने वाली रिपोर्ट है। एक महीने के भीतर बिहार के तापमान में 12 डिग्री तक का भारी उछाल दर्ज किया गया है। पटना से लेकर कैमूर तक पूरा बिहार ड्राई हीट चपेट में है। आम तौर पर यह स्थिति अप्रैल के महीने में देखी जाती थी। आज बिहार में धूप वाला वेदर दिखेगा। बारिश की संभावना नहीं है। आर्द्रता 32 प्रतिशत और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार एक महीने में दिन के तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की उछाल दर्ज की गई है। फरवरी की शुरुआत में जहां तापमान 19 डिग्री से 27 डिग्री के बीच था, वहीं मार्च की शुरुआत से ही कई जिलों में यह 29 डिग्री से 35 डिग्री तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने लोगों को डिहाइड्रेशन से बचने और सीधे धूप के संपर्क में कम आने की सलाह दी है। होली के हुड़दंग से पहले मौसम का यह मिजाज संकेत दे रहा है कि इस साल गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटों के भीतर बिहार के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी कुछ दिनों में देखी जा सकती है। तत्काल भागलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दो से तीन दिनों में रात में भी धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पूर्व असम के पास बने चक्रवाती घेरे और 4 मार्च को सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार के वातावरण पर भी देखने को मिल सकता है।

उत्तर बिहार से पश्चिम चंपारण, सीवान, मुजफ्फरपुर और दरभंगा से लेकर दक्षिण बिहार के बक्सर,रोहतास और औरंगाबाद तक सभी जिलों में सूरज की तल्खी बढ़ेगी। सुबह और रात के समय अभी भी हल्की गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, संभावना है कि चार से पांच दिनों में ऐसी स्थिति नहीं रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।