elephant killed 3 labours in ramgarh jharkhand झारखंड में हाथियों का आतंक! 3 मजदूरों को कुचलकर मार डाला; एक की हालत गंभीर, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में हाथियों का आतंक! 3 मजदूरों को कुचलकर मार डाला; एक की हालत गंभीर

झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह रामगढ़ में हाथियों ने 4 मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है, उनका इलाज किया जा रहा है।

Fri, 3 April 2026 09:04 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
झारखंड में हाथियों का आतंक! 3 मजदूरों को कुचलकर मार डाला; एक की हालत गंभीर

झारखंड में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह रामगढ़ में हाथियों ने 4 मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह रामगढ़ के गोला और मुरपा इलाके में हाथियों ने आतंक मचाया। इस दौरान यहां मौजूद मजदूरों को हाथियों ने अपना शिकार बना लिया और बेरहमी से कुचलकर मार डाला। मुरपा में एक मजदूर की जबकि बंदा में दो मजदूरों की हाथियों के हमले में मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के 14 जिलों में 4 अप्रैल से होगी बारिश, ओलावृष्टि के भी आसार, जानिए डेट

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान पतरातू के तालाटांड के रहने वाले धीरज भुइंया, कुज के युगल भुइंया और मुरपा गांव के रहने वाले श्यामदेव के रूप में हुई है। श्यामदेव की उम्र करीब 70 साल थी, जबकि बाकी दो मृतकों की उम्र कम थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, शिक्षकों के दाल-रोटी पर आफत

ईंट बनाने के लिए आए थे मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, जिन मजदूरों को हाथियों ने कुचलकर मार डाला, वो सभी ईंट बनाने के लिए यहां आए थे। इस दौरान शुक्रवार सुबह हाथियों ने उनपर हमला कर दिया और 3 की जान ले ली। इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से चोटिल हुआ है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल शख्स सुतरी गांव का बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब ऑनलाइन मुखबिर बन सकेंगे, झारखंड पुलिस ने गाइडलाइन जारी किया