Jharkhand weather heatwave alert in many districts from tomorrow झारखंड में 3 दिन तक लगातार चलेगी हीट वेव, इन जिलों के लिए IMDने जारी किया अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

झारखंड में 3 दिन तक लगातार चलेगी हीट वेव, इन जिलों के लिए IMDने जारी किया अलर्ट

झारखंड के करीब दर्जनभर जिलों में सोमवार से तीन दिन तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिमी और पूवीं सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी के साथ-साथ रांची और इनसे सटे अन्य जिलों में लू का प्रभाव दिख सकता है।

Sun, 19 April 2026 07:21 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share
झारखंड में 3 दिन तक लगातार चलेगी हीट वेव, इन जिलों के लिए IMDने जारी किया अलर्ट

झारखंड के करीब दर्जनभर जिलों में सोमवार से तीन दिन तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिमी और पूवीं सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी के साथ-साथ रांची और इनसे सटे अन्य जिलों में लू का प्रभाव दिख सकता है। सोमवार से अगले तीन दिनों तक इन जिलों में दो से तीन डिग्री तक अधिकतम चढ़ सकता है।

झारखंड मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान पलामू और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी रही। शनिवार को मेदिनीनगर का अधिकतम पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं कोल्हान प्रमंडल के जिलों में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। जमशेदपुर में अधिकतम 41.2 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। रांची का अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 22.2 डिग्री रहा। 24 घंटों में रांची का पारा करीब दो डिग्री बढ़ा। वहीं न्यूनतम पारा भी डेढ़ डिग्री तक बढ़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन से श्रीलंका (मन्नार की खाड़ी) तक टर्फ लाइन बनी हुई है। वहीं इसी सिस्टम से मणिपुर तक दूसरा टर्फ लाइन बनी हुई है। यह बिहार, बंगाल, बांग्लादेश के ऊपर से गुजर रहा है। इससे झारखंड में भी गर्मी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से लू से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में शादी समारोह से लौट रही लड़की से गैंगरेप, 5 युवकों ने की वारदात

बता दें कि अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में झारखंड का मौसम पूरी तरह बदल गया था। इस दौरान राज्यभर में तेजी से बारिश, तूफानी हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली थी। अब प्रदेश का मौसम एक बार फिर पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में कल से लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी भी देखने को मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, 4 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट

जमशेदपुर में शनिवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा।सुबह से ही तेज और चिलचिलाती धूप रही। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोगों के चेहरा और हाथ जल रहे थे। तेज गर्मी के कारण बाजारों में भीड़ काफी कम रही। लोग सत्तू, आमजोर और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानों पर प्यास बुझाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को तापमान और बढ़ेगा। गर्म हवा यानी हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।